सिविल सर्जन व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव
श्री मुक्तसर साहिब के सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह तथा उनकी पत्नी संक्रमित पाई गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
श्री मुक्तसर साहिब के सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह तथा उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जबसे कोरोना चल रहा है, तबसे सिविल सर्जन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले कई दिनों उन्होंने खुद को अपने घर में एकांतवास पर भी रखा था। इसके बावजूद डॉ. हरि नारायण व उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मास मीडिया अफसर गुरतेज सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन तथा उनकी पत्नी फिलहाल घर में ही एकांतवास पर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें