फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
किडस किगडम प्लैवे स्कूल मलोट में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में स्कूल प्रिसिपल डोली आर्या के नेतृत्व में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : किड्स किगडम प्ले वे स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस प्रिसिपल डोली आर्या के नेतृत्व में मनाया गया। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रिसिपल डोली आर्या ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत स्नेह था। इस दौरान बच्चों ने केक काटकर अध्यापकों के साथ बाल दिवस की खुशी मनाई। इस दौरान शिक्षक नवजोत, पूजा, सिमरजीत आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें