रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए बूटा सिंह के द्वारा रक्तदान किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 06:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए बूटा सिंह द्वारा रक्तदान किया गया। शहर के सरकारी अस्पताल में बूटा सिंह प्रधान शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गांव माहुआना बोदला (फाजिल्का) ने बताया कि वो आपने जन्मदिन पर कोई ना कोई समाज सेवा करके मनाते है। इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन रक्त दान करके मनाया। नायब तहसीलदार अरजिदर सिंह ने कहा कि किसी रक्त दानी द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की बहुमूल्य जान बचाई जा सकती है। ब्लड बैंक के संचालक पाली ने रक्त दान करने पर बूटा सिंह का आभार प्रगट किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार के रीडर मुकेश कुमार के अलावा ब्लड बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें