Move to Jagran APP

भाजपा ने प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त भारत महा अभियान तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल की अध्यक्षता में जागरूकता मुहिम चलाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:24 AM (IST)
भाजपा ने प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
भाजपा ने प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त भारत महा अभियान तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल की अध्यक्षता में जागरूकता मुहिम चलाई। वहीं स्टेशन के आस-पास फेंका गया पॉलीथिन व प्लास्टिक एकत्र किया। इस मौके भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा विशेष तौर पर पहुंचे। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत आस-पास मौजूद लोगों को इस अभियान में सहयोग देने तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से कई कैंसर जैसी नामुराद बीमारी पैदा हो सकती है, जब भी घर से कोई वस्तु खरीदने निकलें तो कपड़े का बैग साथ लेकर चलें। कपड़े के बने बैग का इस्तेमाल करने की आदत बनाएं और भारत को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें। इस मौके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप गिरधर, पार्षद रविदर कटारिया, महा सचिव भंवर लाल, अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष अमृत लाल खुराना, डॉ. हरबंस लाल, विशाल कमरा, जगतार सिंह रुपाणा, उपाध्य नीतू कौशिक, उर्मिला देवी, समेत अन्य भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.