थ्री व्हीलर चालक से मारपीट, सात लोगों पर मामला दर्ज
थाना लंबी के गांव खुड्डियां गुलाब सिंह वाला में थ्री व्हहीलर चालक से मारपीट की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) थाना लंबी के गांव खुड्डियां गुलाब सिंह वाला में थ्री व्हीलर में मोटरसाइकिल मारने के बाद उसकी मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में थ्री व्हीलर चालक गुरमेल सिंह पुत्र काला सिंह ने बताया कि वह वीरवार की शाम करीब सात बजे गांव खुड्डियां गुलाब सिंह वाला से लंबी सवारियों को लेने जा रहा था था। इस दौरान दविदर सिंह ने अपना मोटरसाइकिल उसके थ्री व्हीलर में मार कर उलटा अपने पांच सात साथियों के साथ मिलकर उसकी मारपीट की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें