खेत में काम कर रहे मजदूर को पीटा
गांव रणजीतगढ़ में खेतों में काम कर रहे मजदूर को एक व्यक्ति ने बुरी तरह से पीट डाला।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 04:42 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 04:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
गांव रणजीतगढ़ में खेतों में काम कर रहे मजदूर को एक व्यक्ति ने बुरी तरह से पीट डाला। रणजीतगढ़ निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसने गांव में ठेके पर जमीन ली हुई थी जिसमें वह काम कर रहा था। उसके साथ ही कुछ दूरी पर मजदूर जोरा सिंह काम कर रहा था। उसका मजदूर घर से कोई सामान लेने गया था। गांव का कुलवंत सिंह अचानक ही उसके पीछे चला गया और उस पर हाथ में पकड़े कृपाण से हमला कर दिया। वह कहने लगा कि एक वर्ष पहले आपके भाई को सबक सिखाया था अब तेरी बारी है। कुलवंत सिंह ने जोर सिंह पर कृपान से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें