नशे के खिलाफ किया जागरूक
थाना बरीवाला के गांव खोखर के सरकारी स्कूल में जागरुकता कैप का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)
थाना बरीवाला के मुखी बिशन लाल की अगुवाई तथा प्रिसिपल बलजिदर सिंह की अगुवाई में गांव खोखर के सरकारी स्कूल में जागरुकता कैप का आयोजन किया गया। जिसमें एएसआई गुरादित्ता सिंह, एएसआई कासम अली, एएसआई अमनप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। जागरुकता कैंप दौरान संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा नशों के खिलाफ जागरुक करने की अपील की। इसके अलावा विद्यार्थियों को सांझ सेवाएं, 112 हेल्पलाइन, शक्ति एप के बारे भी बताया तथा इनकी मदद से मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए कहा। बिशन लाल ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को फर्जी ट्रैवल ऐजंटों से बचने के लिए कहा। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ, विद्यार्थी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।