गांव गुरुसर में 50 पौधे लगाए
गांव गुरुसर में नौजवानों ने गांव की सांझी जगहों पर अलग-अलग जगहों पर पौधे लगाए गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 05:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब)
गांव गुरुसर में नौजवानों ने गांव की सांझी जगहों पर अलग-अलग प्रकार के फलदार पौधे लगाए। इस संबंधी जानकारी देते हुए लक्खा सिंह औलख ने बताया कि उनके पिता स्व. गुरमीत सिंह औलख की इच्छानुसार गांव में फलदार पौधे लगाए गए। इसलिए उनकी याद तथा शहीद उधम सिंह को समर्पित गांव के गुरुद्वारा साहिब, जल घर तथा डेरे में अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि इन जगहों पर लगभग 50 पौधे लगाए गए है। जिसमें आम, जामुन, बेलगिरी, अमरुद आदि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर उनके साथ अनमोल औलख, मनजोत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, राजा सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें