यूनियन देंगी आज उप मंडल दफ्तर के समक्ष धरना
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) टेक्निकल एडं मैकेनिकल इंप्लाइज यूनियन ब्रांच गिद्द
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
टेक्निकल एडं मैकेनिकल इंप्लाइज यूनियन ब्रांच गिद्दड़बाहा ने उप मंडल इंजनियर में बैठक दौरान दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए है। जिसके चलते आक्रोषित यूनियन सदस्यों ने बैठक से वॉक आऊट कर आगामी कार्यक्रम तहत रोष स्वरूप विभाग खिलाफ धरना लगाने की चेतावनी दी है।
यूनियन प्रधान जोगिद्रर ¨सह समाघ ने बताया कि उप मंडल ने उनकी मांगों के सबंध में बैठक रखी गई थी। जबकि अब उनका धरना कल मंगलवार सुबह बारह बजे से तीन बजे लगाया जाएगा। जिसकी समूची जिम्मेदारी उप मंडल की होगी। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांग रिटायर हो चुके कर्मी प्रेम बहादुर माली कम चौकीदार की सेवा मुक्त होने के बाद भी मस्ट्रोल सेवा की एंट्री जानबुझ कर नहीं की गई। जिसके चलते रिटायर होने वाले कर्मी सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभ से अभी तक वचित है। सरकार की ओर से दी जाने वाली कर्मियों को वर्दी नहीं दी गई। वाटर वकर्सो की खस्ता हो चुकी हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मियों को जरूरत का सामान नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर सीनियर उपप्रधान राम ¨सह, कुलदीप ¨सह, गुरचरण ¨सह, सुखदेव ¨सह, हरबंस लाल शर्मा, मोती राम, छिद्रर ¨सह व हरपाल ¨सह भी उपस्थित थे।