यूथ पंजाब खत्री सभा ने मनाया शहीदी दिवस
युथ पंजाब खत्री सभा मोगा की तरफ से श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुनीश मेनराय सचिव पंजाब शिव टंडन कोषाध्यक्ष नानक चोपड़ा प्रोजेक्
संवाद सहयोगी, मोगा
यूथ पंजाब खत्री सभा मोगा की ओर से श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया। जिलाध्यक्ष मुनीश मेनराय, सचिव पंजाब शिव टंडन, कोषाध्यक्ष नानक चोपड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रितपाल सिंह लक्की, सुमित पुजाना, सीनियर उपाध्यक्ष सत्ती चावला सहित समूह सदस्यो ने सर्वप्रथम अरदास करते हुए सरभत भले की कामना की। प्रितपाल लक्की एवं मुनीश मेनराय ने बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी सिखों के पांचवें गुरु थे। वे शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज हैं। गणना की दृष्टि से श्री गुरुग्रंथ साहिब में सर्वाधिक वाणी पंचम गुरु की ही है। उनके मन में सभी धर्मो के प्रति अथाह स्नेह था। मानव-कल्याण के लिए उन्होंने आजीवन शुभ कार्य किए। उन्होंने धर्म की खातिर अपने प्राण दिए। गर्म तवे पर बैठने के बाद भी उन्होंने अपना विचार नहीं बदला और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया और शहीदों के सरताज बने।