जहर निगलने वाले युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
मोगा कस्बा बधनी कलां के तहत गांव राउके कलां में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने दो दिन पहले संदिग्ध अवस्था में अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था।
संवाद सहयोगी, मोगा
कस्बा बधनी कलां के तहत गांव राउके कलां में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने दो दिन पहले संदिग्ध अवस्था में अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए परिजनों ने लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। यह जानकारी थाना बधनी कलां में तैनात एएसआइ जसवीर सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया है कि 25 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी राउके कलां कस्बे में एक आढ़त की दुकान पर मुनीम का काम करता था। इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को अपने घर में ही किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के बयानके आधार पर कार्रवाई करते हुए मोगा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।