कार की टक्कर से युवक की मौत, केस दर्ज
मोगा थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने अज्ञात कार वाहन चालक की टक्कर से युवक की मौत होने के बारे में केस दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार तरसेम सिंह ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने अज्ञात कार वाहन चालक की टक्कर से युवक की मौत होने के बारे में केस दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार तरसेम सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत गांव बिलासपुर निवासी केवल सिंह ने दी है। केवल सिंह ने बताया है कि उसका 22 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह गत चार अक्टूबर को सायं सात बजे गांव बिलासपुर से माछीके पैदल जा रहा था। इस दौरान वह सड़क के साथ कच्ची जगह पर रुक गया। इस दौरान एक सफेद रंग की कार के अज्ञात चालक ने लापरवाही से कार से गुरप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।