युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की धुनाई की
गांव धल्लेके के लोगों ने रविवार को गांव की लड़कियों को तंग परेशान करने वाले मनचले की जमकर छित्तरपरेड की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 04:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा: गांव धल्लेके के लोगों ने रविवार को गांव की लड़कियों को तंग परेशान करने वाले मनचले की जमकर छित्तरपरेड की।
गांव वासियों ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल गर्ल्स मोगा में पढ़ती एक युवती से गांव धल्लेके का एक युवक स्कूल से आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर जब मनचले ने युवती से फिर छेड़छाड़ की तो लड़की ने टेंपो वाले से शिकायत की जिस पर टेंपो वाले ने गांव धल्लेके में मनचले के घर पर शिकायत की। इसके बाद लड़की के परिजन तथा गांव के गणमान्य गांव के सरकारी हाई स्कूल में एकत्रित हुए और मनचले को घर से बुलाकर उसकी छित्तरपरेड की गई। इस उपरांत मौका पाकर मनचला फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें