Move to Jagran APP

महिलाओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में की रैली

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किसान सहायता संघर्ष कमेटी मोगा की ओर से महिलाओं की अगुआई में विशाल रैली की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 10:15 PM (IST)
महिलाओं ने किसान आंदोलन  के समर्थन में की रैली
महिलाओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में की रैली

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किसान सहायता संघर्ष कमेटी मोगा की ओर से महिलाओं की अगुआई में विशाल रैली की गई।

यह रैली नेचर पार्क मोगा से शुरू होकर मेन चौक मोगा में पहुंची, जहां पहले ही चल रहे क्रमवार प्रदर्शन में शामिल होकर महिलाओं ने एक घंटे तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान सहायता संघर्ष कमेटी मोगा की बेअंत कौर गिल, एडवोकेट मीना शर्मा, सर्बजीत कौर माहला, नरजीत कौर, हरजीत कौर, कर्मजीत कौर, जसलीन कौर संघा, महेन्द्रपाल लूंबा और एडवोकेट हरजीत सिंह निधावाला ने कहा कि महिलाएं आज शक्ति का प्रतीक बन चुकी हैं। पंजाब की महिलाओं ने अपने इतिहास से प्रेरणा लेते हुए किसान आंदोलन में अपना ऐतिहासिक रोल अदा किया है। आज शहर की महिलाएं भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर आई हैं।

इस दौरान लेखक हरजीत कौर गिल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार पेश किए। डा. कुलदीप सिंह गिल, हरजिदर सिंह रोडे, रिपी ग्रेवाल, गगनप्रीत सिंह, गुरमनप्रीत सिंह ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते रैली में शिरकत करने पर उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर सुखविदर कौर, जसप्रीत कौर, जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह बराड़ के अलावा भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने किसानों का किया समर्थन गांव डगरू में 104 दिन से धरने पर

बैठे किसानों का यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समर्थन किया है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के

मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान संजीव कुमार अरोड़ा, शहरी प्रधान

सुरेंद्र सिंह बाबा व महासचिव गुरजीत सिंह ने महिलाओं को बराबर हक देने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर ही नहीं पूरे परिवार को संभाल रही हैं और देश के उत्थान में सराहनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में महिलाएं धरने में शामिल होकर दिल्ली में भी किसान भाइयों का साथ दे रही हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करती रही है। इस मौके पर गुरसेवक सिंह सन्यासी, वीपी सेठी, सुनील शर्मा, गुरचरण सिंह बराड़, सतपाल कंडा, दया सिंह पवन मोंगा, जसवंत लाल, जीवन पाल सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.