पानी के विवाद में महिला से की मारपीट
थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गांव संघेड़ा में एक महिला से मारपीट करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 03:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गांव संघेड़ा में एक महिला से मारपीट करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर छिदा सिंह ने बताया कि बलविद्र कौर पत्नी सुखविद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 29 जनवरी की दोपहर को पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद के चलते उसके साथ गुरजंट सिंह पुत्र जसवंत सिंह, जसवंत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, गुरमेज कौर पत्नी जसवंत सिंह व पीमी पुत्री जसवंत सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें