ऑनलाइन प्रतियोगिता में मिस्टर मोगा साहिल व मिस मोगा मनमीत बनीं
मोगा वायरल मोगा संस्था की ओर से लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करने के लिए ऑनलाइन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
वायरल मोगा संस्था की ओर से लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करने के लिए ऑनलाइन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन का पालन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करवाना था। इसके तहत प्रतिभागियों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को फेसबुक पर चित्र अथवा अपनी कला के द्वारा प्रदर्शित करना था। इस मौके पर मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज सभा के जिला प्रधान नवदीप गुप्ता व समाजसेविका सपना चौहान भी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में विजेता मिस्टर मोगा साहिल सूद व मिस मोगा मनमीत रही, जबकि सौरभ पुरी रनर अप रहे। राइट-वे एयरलिक्स के डायरेक्टर देवप्रिय त्यागी ने विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राजेश वर्मा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आगे छोटे बच्चों के लिए भी करवाने की तैयारी चल रही है।