पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने निकले नरपत का स्वागत
पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर जम्मू से साइकिल यात्रा पर निकले नरपत ¨सह राजपुरोहित का मोगा पहुंचने पर मेन बाजार में स्वागत किया गया। पर्यावरण प्रेमी नरपत ¨सह अब तक विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल यात्रा करते 83,000 पौधे लगा चुके हैं। साइकिल यात्रा के माध्यम से वे 24 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करने वाले हैं, जो साइकिल यात्री के रूप में विश्व रिकार्ड होगा।
संवाद सहयोगी, मोगा : पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर जम्मू से साइकिल यात्रा पर निकले नरपत ¨सह राजपुरोहित का मोगा पहुंचने पर मेन बाजार में स्वागत किया गया। पर्यावरण प्रेमी नरपत ¨सह अब तक विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल यात्रा करते 83,000 पौधे लगा चुके हैं। साइकिल यात्रा के माध्यम से वे 24 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करने वाले हैं, जो साइकिल यात्री के रूप में विश्व रिकार्ड होगा। राजस्थान के कोजाणियो की ढाणी, बाड़मेर के मूल निवासी नरपत ¨सह का जम्मू से साइकिल यात्रा शुरू करने पर पहले कोट खपरा सर्किल पर स्वागत किया था। बाद में विभिन्न स्थानों पर यात्रा करते हुए वे मोगा पहुंचे। नरपत ¨सह ने सामाजिक जागरूकता अभियान का नाम शिप्परबडी पैडल वन माइल दिया है। जो जम्मू से शुरू होकर देश भर में लोगों को शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा। राजस्थान में उन्होंने बहन की शादी में दहेज के रूप में 251 पौधे भेंट किए थे। सभी मेहमानों व बरातियों को पौधे भेंट कि ए थे। सोमवार को मेन बाजार में नरपत ¨सह का मोहन ¨सह, गणेश ¨सह, सुराराम, देवी ¨सह डुगर ¨सह, शक्ति ¨सह, शंकर ¨सह आदि ने स्वागत किया।