हेरोइन सप्लाई करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
थाना फतेहगढ़ पंतजूर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने जा रही दो महिलाओं को 400 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना फतेहगढ़ पंतजूर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने जा रही दो महिलाओं को 400 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एसआइ जसविदर सिंह ने बताया कि शनिावर रात 10 बजे गांव फतेहगढ़ पजंतूर के पास गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि इलाके में कुछ महिलाएं नशीले पदार्थों की सप्लाई लेने के लिए आई हुई हैं। पुलिस ने पैदल जा रही दो महिलाओं को रोककर तलाशी ली तो उनसे 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, आरोपित महिलाओं की पहचान जोगिदर कौर पत्नी करनैल सिंह निवासी काली होंद जिला फिरोजपुर व जसविदर कौर उर्फ रानी पत्नी थमन सिंह निवासी मियानी थाना टांडा होशियापुर के तौर पर हुई है। गिरफ्तार की गई महिलाओं ने बताया कि उक्त हेरोइन गांव दौलेवाला में निशान सिंह उर्फ सत्ता पुत्र गुरदीप सिंह से लेकर आई हैं और उक्त नशे को अपने आसपास के गांवों, कस्बों में बेचती है। पुलिस ने उक्त महिलाओं सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर निशान सिंह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काबू की गई महिलाओं का मोगा के सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा अदालत में पेश किया जाएगा।