झगड़े में दो लोग घायल
गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में बुधवार शाम दो गुटों में हुए विवाद में दोनों गुटों के दो लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 03:29 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 03:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में बुधवार शाम दो गुटों में हुए विवाद में दोनों गुटों के दो लोग घायल हो गए।
सिविल अस्पताल में भर्ती एक पक्ष के बलदेव सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी फतेहगढ़ कोरोटाना ने बताया कि उसके घर के सामने दुकान पर व्यक्ति गांव के ही बच्चों को नशीला पदार्थ बेचता है, जब उसने उसका विरोध किया तो हरदीप सिंह ने उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया । वही दूसरी ओर हरदीप सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह ने उसकी दुकान पर आकर उसके साथ गाली गलौज किया, जिसका विरोध करने पर बलदेव सिंह ने उस पर हमला करके उसे मारपीट करके घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें