मारपीट के आरोप में दो नामजद
गांव सलीना में व्यक्ति को मारपीट करके घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:28 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव सलीना में व्यक्ति को मारपीट करके घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी सलीना ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि सुखचैन सिंह, छिदा सिंह निवासी गांव सलीना ने उसे मारपीट करके घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजू
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें