लाहन व अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
मोगा जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से लाहन व अवैध शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 10:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से लाहन व अवैध शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस के जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरु श्री अर्जुन देव नगर से कुलवंत सिंह को 20 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। उधर, थाना निहाल सिंह वाला के जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गांव गाजियाना में जोगिंदर सिंह के घर पर छापेमारी कर वहां से 100 लीटर लाहन बरामद किया। इस बारे में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उक्त मामलों में आरोपितों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें