कपड़ा व्यापारी का पर्स छीनने वाले दो गिरफ्तार
थाना बधनी कलां पुलिस ने कपड़ा का व्यापारी का पर्स छीनने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 03:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना बधनी कलां पुलिस ने कपड़ा का व्यापारी का पर्स छीनने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि कपड़ा व्यापारी मुहम्मद नाजम पुत्र मुहम्मदफुर खान ने बताया कि वह रजाइयां व कंबल बेचता है और 13 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे भी अपने मोटरसईकिल पर कपड़ा बेच रहा था।
वह बधनीकलां के पुल सूआ के समीप पहुंचा तो रास्ते में दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा उससे पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित अमनदीप सिंह पुत्र साधू सिंह व जगसीर सिंह पुत्र तोता सिंह निवासी लोपो को गिरफ्तार कर मामल दर्ज किया है। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि पर्स में 850 रुपये तथा जरूरी कागजात थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें