कापी..सीएए के समर्थन में 200 फुट के तिरंगे के साथ निकाली रैली
विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल की ओर से रविवार को शहर में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली गई। 200 फुट का विशाल तिरंगा उठाकर रैली में शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, मोगा : विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल की ओर से रविवार को शहर में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली गई। 200 फुट का विशाल तिरंगा उठाकर रैली में शामिल हुए।
इस दौरान समाजसेवी देवप्रिय त्यागी ने बताया कि देश में क्रांति घर बैठकर नहीं आ सकती। हम अहिसा मार्ग अपनाकर भी राष्ट्रविरोधी ताकतों का विरोध कर सकते हैं। जो लोग राष्ट्र को दशकों पीछे ले जाना चाहते हैं या उसकी संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं हमें उनका विरोध करना चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वो ठीक नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित हिदू, सिख, ईसाई, बौद्ध लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए बना है। समाजसेवी नवदीप गुप्ता ने बताया एनआरसी, एनपीए देशहित में है। इस रैली में नवदीप गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, जीतेश, विशाल ठाकुर, राजिदर, सुमित, लाटी, डॉ. रमिदर आदि उपस्थित थे।