पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगे 4.10 लाख
मोगा : थाना गुरुहरसहाए की पुलिस ने सोमवार को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झासा देकर ठगी के आरोप में जिला मोगा में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
संस, मोगा : थाना गुरुहरसहाए की पुलिस ने सोमवार को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झासा देकर ठगी के आरोप में जिला मोगा में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस द्वारा आरोपितों की तलाश में सोमवार को मोगा में छापामारी भी की गई। पुलिस के अनुसार गाव मान सिंह वाला (मुक्तसर) निवासी सुरजीत सिंह ने कुछ माह पहले शिकायत की थी कि नइ दिल्ली के नरैण विहार निवासी मोहन सिंह, जगतार सिंह व ललित सिंह कुछ साल पहले उनके घर आए थे। उन्होंने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ जान पहचान का हवाला देकर पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के एवज में मोगा में उनसे 10 लाख 60 हजार रुपये लिए गए लेकिन नामजद लोगों ने उसके पोते को पुलिस में भर्ती नहीं करवाया, जिसके बाद 6 लाख 50 हजार रुपये वापस कर दिए बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया। इस तरह उन्होंने 4 लाख 10 हजार रुपये की उनके साथ ठगी की है। जाच अधिकारी एएसआइ सोना सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह के बयानों पर उक्त आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेने के छापामारी जारी है।