50 साल से बने 12 फुट पुलों की चौड़ाई होगी दोगुनी
विधायक डॉ. हरजोत कमल ने अलग-अलग गांव के नहरों पर बने पुल को चौड़ा करने के लिए अधिकारियों सरपंच और ग्रामीणों को साथ स्थिति का जायजा लिया।
संवाद सहयोगी, मोगा : विधायक डॉ. हरजोत कमल ने अलग-अलग गांव के नहरों पर बने पुल को चौड़ा करने के लिए अधिकारियों, सरपंच और ग्रामीणों को साथ स्थिति का जायजा लिया। पुलों को मौजूदा चौड़ाई से दोगुना चौड़ाई करने पर योजना को तैयार किया गया। विधायक ने बताया कि सलीना से सद्धा सिंह वाला के दो पुल, दौलतपुरा से अटारी का एक पुल, महेसरी से कालीए वाला के एक पुल समेत पांच पुलों को चौड़ा करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पुल पिछले करीब 50 साल से केवल 12 फुट चौड़े बने हुए हैं। यहां से ट्रैक्टर-ट्राली और कंबाइन आदि गुजरने के कारण यह पुल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अब इन पुलों को 25 फुट चौड़ा किया जाएगा। किसानों को राहत प्रदान करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ वाइस चेयरमैन रजिंदरपाल सिंह गिल सिघावाला, जगसीर सिंह सीरा चक्कर, ब्लॉक प्रधान किंदर सिंह डगरू, चेयरमैन गुरविंदर सिंह दौलतपुरा, धीरा सरपंच दौलतपुरा, गुलशन गाबा सरपंच दौलतपुरा, राम सिंह सरपंच सद्दा सिंह वाला, हाकम सिंह सद्दा सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रधान सद्दा सिंह वाला व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी व जेई आदि अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।