स्कूल से सिलेंडर चोरी करने वाला काबू
थाना धर्मकोट पुलिस ने चोरी के सिलेंडर व भट्टी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, धर्मकोट : थाना धर्मकोट पुलिस ने चोरी के सिलेंडर व भट्टी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि गांव मंझली के पास गश्त के दौरान सूचना मिली कि तरसेम सिंह उर्फ सोनू वासी लाल सिंह बस्ती गांव मंझली ने कुछ दिन पहले सरकारी प्राइमरी स्कूल में से एक सिलेंडर व भट्टी चोरी किया है। पुलिस ने तरसेम सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर उससे चोरी का सिलेंडर बरामद कर थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें