जिले में 50 के पार हुआ डेंगू मरीजों का आंकड़ा
जिले में डेंगू के 325 संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद डेंगू का आकड़ा बढ़कर 50 हो गया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : जिले में डेंगू के 325 संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद डेंगू का आकड़ा बढ़कर 50 हो गया है। जिला एपीडीमोलॉजिस्ट डॉ.मनीष अरोड़ा के अनुसार जिला सेहत विभाग के सरकारी अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों की संख्या 325 के करीब हो चुकी है। जिनके रक्त जी जांच करके 50 लोगों को डेंगू होने की पुष्टी हुई है।
उन्होंने बताया कि इन में से कुछ मरीज बहुत गंभीर भी थे। परंतु सिविल अस्पताल मोगा में उनका सफल इलाज करके छुंट्टी दी जा चुकी है। इस संबंध में सेहत विभाग के कर्मचारी महेंद्र पाल लूंबा ने बताया कि उनके द्वारा डेंगू प्रभावित इलाके में जाकर जहां सफाई करवाने समेत स्प्रे की जा रही है, वहीं नगर निगम के सहयोग से फॉगिग करवाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू का लारवा मिलने पर एंटी लारवासाइड से नष्ट करके घरों के मालिकों व अन्य कारोबारियों के चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डेंगू का लारवा हमारी अनदेखी के कारण पैदा होता है। हमें फ्रिज, कूलर, गमलों या छतों पर पड़े कबाड़ में पानी का जमा नहीं होने देना चाहिए।
सिविल अस्पतालों में फ्री में डेंगू का उपचार
जिला एपीडीमोलॉजिस्ट डॉ.मनीष अरोड़ा ने बताया कि डेंगू की बीमारी का सभी सरकारी अस्पतालों में उपचार फ्री है। अगर किसी को बुखार ज्यादा दिनों तक रहता है तो वह मोगा के सिविल अस्पताल में आकर रक्त की जांच करवा सकता है।