Move to Jagran APP

मोरेया रे बप्पा मोरेया.. से गूंजा शहर

मोगा : जिलेभर में रविवार को भक्त शोभायात्रा निकाल भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए रवाना हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 04:06 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 04:06 PM (IST)
मोरेया रे बप्पा मोरेया.. से गूंजा शहर
मोरेया रे बप्पा मोरेया.. से गूंजा शहर

संवाद सहयोगी, मोगा : जिलेभर में रविवार को भक्त शोभायात्रा निकाल भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए रवाना हुए।

loksabha election banner

इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरेया अगले वर्ष तू जल्दी आ.., की गूंज मोगा नगरी में चारो तरफ गूंज रही थी। शहर के विभिन्न मंदिरों में स्थापित गणपति जी को हरिके पतन रवाना किया गया। श्री सनातन धर्म मन्दिर प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव दौरान रविवार को गणपति जी की शोभा यात्रा निकाल गणपति जी को हरिके विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में ध्वज उठाए पंजाब महावीर दल के सदस्य शोभा यात्रा की रोक बड़ा रहे थे। शोभा यात्रा का आरंभ सनातन धर्म प्रांगण से हुआ। शोभायात्रा के नगर परिक्रमा दौरान महिलाओं द्वारा गणपति जी का गुणगान किया जा रहा था। जगह जगह भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया, वहीं महिलाओं द्वारा भजनों के माध्यम से गणपति जी को याद किया। यह है मूर्ति विसर्जन की महत्ता

कथा वाचक पंडित पवन गौतम ने बताया की भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से चतुरदर्शी तक 11 दिन गणेश पूजा के लिए शास्त्रो में अति महत्वपूर्ण माने गए। चतुर्थी को गणपति जी के प्रकट होने की कथाएं पुराणों में मिलती हैं। अनंत चौदस को गणपति जी का विसर्जन करना चाहिए। 11 दिन तक पूजा कर चतुर्दर्शी को गणेश जी की मूर्ति को जल परवाह करते है, तथा रोजाना गणपति जी की कथा श्रवण करते है। उनकी मनोकामनाए पूर्ण होती है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.