Move to Jagran APP

पत्नी से विवाद के बाद निगला जहर

गांव जलालाबाद स्थित ओपी ईट भट्ठे पर रहने वाले एक 45 वर्षीय मजदूर ने पत्नी से विवाद के बाद बुधवार को जहर निगल लिया जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 04:33 PM (IST)
पत्नी से विवाद के बाद निगला जहर
पत्नी से विवाद के बाद निगला जहर

संवाद सहयोगी, मोगा : गांव जलालाबाद स्थित ओपी ईट भट्ठे पर रहने वाले एक 45 वर्षीय मजदूर ने पत्नी से विवाद के बाद बुधवार को जहर निगल लिया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवी सिंह पुत्र चंद्रभान ने बताया कि उसका पत्नी के साथ अक्सर कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिससे परेशान हो उसने बुधवार सुबह भट्ठे पर ही किसी संदिग्ध पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

loksabha election banner

वही एक अन्य इलाके की रहने वाली महिला ने पति के साथ चल रहे विवाद को लेकर गत सायं किसी संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला दो बेटियों की मां है। अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीज को प्राथमिक उपचार देकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.