लाल ¨सह रोड पर भ्रूण मिलने से सहम
मोगा के लाल ¨सह रोड पर शुक्रवार सुबह कूड़ा डंप पर एक र्भ्रूण मिलने से जहां आसपास के लोगों में हड़कंप पैदा हो गया । वहीं मा
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 05:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
लाल ¨सह रोड पर शुक्रवार सुबह कूड़ा डंप पर भ्रूण मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस वन और निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना सिटी साउथ में तैनात एसआइ बलवीर ¨सह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि लाल ¨सह रोड पर कूड़ा डंप के पास एक भ्रूण पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मामले की सूचना निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को दे दी है। जिनके ब्यान दर्ज करवाने पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। लोगों के अनुसार भ्रूण किसी मोहल्ले की रहने वाली महिला द्वारा कूड़ा डंप पर फेंका गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें