60 कुत्तों की नसबंदी की
मोगा नगर निगम की ओर से शहर में घूमने वाले वाले आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने के लिए नसबंदी का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम स्थानीय बुक्कनवाला रोड पर एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में किया जा रहा है। यह जानकारी निगम कमिश्नर अनीता दर्शी ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
नगर निगम की ओर से शहर में घूमने वाले वाले आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने के लिए नसबंदी का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम स्थानीय बुक्कनवाला रोड पर एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में किया जा रहा है। यह जानकारी निगम कमिश्नर अनीता दर्शी ने दी है। उन्होंने बताया कहा कि इस काम के लिए मध्य प्रदेश की भिडी रिशी पशु कंपनी के साथ निगम द्वारा समझौता किया गया है। समझौते के तहत कंपनी द्वारा शहर में घूमते आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा और नसबंदी के बाद पुन: जहां से पकड़ा था, वहीं छोड़ा जाएगा। अब तक 60 से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
उन्होंने शहर निवासियों से अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों की नगर निगम से रजिस्ट्रेशन करवा लें, ताकि उनको बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।