मूर्ति शिल्पकार ने ओलंपियन को दी श्रद्धाजंलि
मोगा के मूर्ति शिल्पकार मंजीत सिंह गिल ने मोगा से हॉकी का सफर शुरू कर दुनिया में भारत को हॉकी के स्वर्णिम दिनों तक पहुंचाने वाले ओलंपियन बलबीर सिंह का बुत तैयार कर इस कलाकार ने अपने अंदाज में मॉडर्न हाकी के इस जादूगर को सम्मान दिया है।
राजकुमार राजू, मोगा : मोगा के मूर्ति शिल्पकार मंजीत सिंह गिल ने मोगा से हॉकी का सफर शुरू कर दुनिया में भारत को हॉकी के स्वर्णिम दिनों तक पहुंचाने वाले ओलंपियन बलबीर सिंह का बुत तैयार कर इस कलाकार ने अपने अंदाज में मॉडर्न हाकी के इस जादूगर को सम्मान दिया है। मूर्ति शिल्पकार मंजीत सिंह का कहना है कि उन्हें सुबह ही पता चला कि ओलंपियन बलबीर सिंह अब नहीं रहे, बस ये सूचना मिलते ही उन्होंने बलबीर सिंह का स्टैचू बनाना शुरू कर दिया, कुछ घंटे ही उन्होंने स्टैचू तैयार कर उसका चित्र फेसबुक पेज पर पोस्ट कर अपने अंदाज में हॉकी के इस महान खिलाड़ी को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने बताया कि अब तक वे 40 से ज्यादा स्टैचू तैयार कर चुके हैं। इससे पहले भी बना चुके कई स्टैचू
मंजीत सिंह इससे पहले 1986 में हाईजैक हुए फ्लाइट यात्रियों को बचाते हुए खुद शहीद हुई चंडीगढ़ की बहादुर एयर होस्टेज नीरजा भनोट का स्टैचू भी बनाया था। ये स्टैचू गांव घल्लकलां में ही बने उनके देशभक्त पार्क में लगा है। इसके अलावा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, धावक मिल्खा सिंह, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे वीरों के स्टैचू भी उनके स्मारक में लगे हैं।