फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी सोनू सूद हैं असली हीरो : गुप्ता
कोरोना काल में प्रवासी लोगों को उनके घरों में पहुंचाकर मोगा का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले बालीवुड अभिनेता सोनू सूद का मोगा रोटी बैंक ने स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : कोरोना काल में प्रवासी लोगों को उनके घरों में पहुंचाकर मोगा का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले बालीवुड अभिनेता सोनू सूद का मोगा रोटी बैंक ने स्वागत किया। सोनू के निवास स्थान पर पहुंचे मोगा रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने वृंदावन धाम से लाया सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया।
रोटी बैंक मोगा के संस्थापक रवि गुप्ता ने किया सम्मानित मोगा रोटी बैंक के संस्थापक रवि गुप्ता ने कहा कि सोनू सूद रियल लाइफ में भी असली हीरो हैं, जिन्होंने हजारों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया। वहीं लाखों लोगों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए जागरूकता मुहिम भी चलाई।
मोगा के लोगों के लिए धड़कता है सोनू का दिल
सोनू सूद बेशक मुंबई में रहते हैं, लेकिन आज भी वह अपने शहर मोगा में आकर आम लोगों की तरह लोगों को मिलते हैं जो मोगा निवासियों के लिए गर्व की बात है। सोनू सूद ने कहा कि मोगा के लोग उनके पारिवारिक के सदस्य हैं। आज भी वह अपने शहर निवासियों को दिल में रखते हैं। आज वह जो भी कार्य कर रहे हैं वह सब अपने माता-पिता की प्रेरणा से ही कर रहे हैं। जरूरतमंदों का सहारा बने सोनू
उन्होंने आम लोगों को भी संदेश दिया कि जरूरतमंदों का सहारा बनें, ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कह कि सोनू सूद दूसरों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत हैं। अन्य लोगों को भी सोनू सूद से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर दिपांशु गुप्ता, मनिक मिगलानी, रिचा गुप्ता व संस्था के सदस्य उपस्थित थे।