एसएमओ ने किया गायनी वार्ड का दौरा
सिविल अस्पताल स्थित गायनी वार्ड का शनिवार को एसएमओ डॉ. राजेश अत्री ने दौरा किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : सिविल अस्पताल स्थित गायनी वार्ड का शनिवार को एसएमओ डॉ. राजेश अत्री ने दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने गायनी वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं का फायदा लेते हुए अपनी डिलीवरी सरकारी सेहत केंद्रों में करवाएं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में हर मरीज को बिना किसी पक्षपात के बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।
एसएमओ डॉक्टर राजेश अत्री ने अस्पताल में उपचार लेने आए मरीजों व उनके तीमारदारों को अपील की कि अस्पताल उनकी खुद की संपत्ति है। अस्पताल को स्वच्छ रखने में सभी को सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर फार्मासिस्ट गुरप्रीत सिंह समेत अन्य हाजिर थे।