500 लोगों को वितरित किए तुलसी के पौधे
स्माइल इंडिया महिला विग एनजीओ द्वारा पाठशाला मंदिर के सामने अपनी धार्मिक सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए तुलसी के पौधे लोगों को वितरित करने के लिए समागम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : स्माइल इंडिया महिला विग एनजीओ द्वारा पाठशाला मंदिर के सामने अपनी धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए तुलसी के पौधे लोगों को वितरित करने के लिए समागम करवाया गया। समारोह की शुरुआत भावना बांसल, भूमिका सच्चर, विशाली बांसल, प्रिया बांसल, शैली कंडा, प्रीती अरीन, रीतू बांसल, प्रीती मंगला, अर्चना गुप्ता, रेणु छाबड़ा, लवी मित्तल, ईशा अग्रवाल, आशा बहल, पूजा बांसल, कृति मित्तल, गोपिका सिगला, नेहा बांसल, अंजू जिदल आदि ने आने-जाने वाले 500 के करीब राहगीरों को तुलसी के पौधे वितरित किए। स्माइल इंडिया महिला विग एनजीओ की सदस्यों ने कहा कि उनकी ओर से समाज भलाई के कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों को वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु पौधारोपण अधिक से अधिक करने को प्रेरित किया। इस मौके पर स्माइल इंडिया एन.जी.ओ. के चेयरमैन साहिल बांसल, अध्यक्ष विक्रम सच्चर, शिवम वशिष्ट, अर्शदीप, हनी अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।