रंजिशन मारपीट करने के आरोप में छह लोग नामजद
मोगा थाना समालसर पुलिस ने रंजिशन मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 10:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना समालसर पुलिस ने रंजिशन मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि इस बारे में गांव मल्लेके के रहने वाले सुखमंदर सिंह ने शिकायत दी है। उसने निरंजन, राजा सिंह, सुक्खा सिंह, गब्बर सिंह, मनी सिंह व जस्सा सिंह पर आरोप लगाया है कि आरोपितों ने हथियारों के साथ लैस हो कर उससे और उसके चाचा के बेटे मनप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह को घेरकर मारपीट की और घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गए। घायल होने पर उन्हें सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें