श्री रामायण प्रचार मंडल ने करवाया संकीर्तन
भारत माता मंदिर में श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से संकीर्तन करवाया गया। भक्तों ने प्रभु श्री राम के दरबार में ज्योति प्रचंड करके भजनों का गायन किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
भारत माता मंदिर में श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से संकीर्तन करवाया गया। भक्तों ने प्रभु श्री राम के दरबार में ज्योति प्रचंड करके भजनों का गायन किया।
समागम में सबसे पहले पंडित महेंद्र नारायण की अध्यक्षता में पूजन कर राम नाम का जाप किया। तत्पश्चात प्रधान ओपी कुमार, राम सनेही, ओ पी राय, पवन गर्ग, विनोद कुमार, सौरव, झलमन दास, सुरेश शर्मा व अन्य भक्तों ने सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा और राम अवतार का पाठ किया। ओपी राय ने रामायण की चौपाइयों एवं भजनों का गायन किया। गायक महेश चोपड़ा ने तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, खुश होंगे हनुमान राम नाम लिए जा, लिखन वालेया तू होके दयाल लिख दे, श्री राम मेरे घर आएंगे आएंगे, तेरा नाम का लेके सहारा. आदि भजन पेश किए। मंडल के प्रधान ओपी कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा भक्तों को श्री राम की महिमा से अवगत करवाने के लिए हनुमान चालीसा के पाठ की कड़ी जारी है। मंदिर के साथ-साथ घरों में भी हनुमान चालीसा का पाठ कर भजनों का गायन किया जाता है। समागम में पुजारी महेंद्र नारायण ने कहा कि हनुमान जी कलयुग के ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की हर समय रक्षा करते हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से इनकी भक्ति करता है, बजरंगबली उसके दुखों को दूर कर सुख शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें हर दिन हनुमान जी की भक्ति करनी चाहिए।