श्री रामायण में दी गई शिक्षाओं पर अमल करें : डा. प्रज्ञा भारती
। श्री सनातन धर्म मंदिर एवं इंस्टीट्यूशन प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री सनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर में संगीतमय श्री रामायण कथा
संवाद सहयोगी, मोगा
श्री सनातन धर्म मंदिर एवं इंस्टीट्यूशन प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री सनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर में संगीतमय श्री रामायण कथा के दौरान पंडित अरुण शुक्ला व पंडित पवन गौतम की अध्यक्षता में पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल और समाजसेवी जतिदर अरोड़ा ने प्रभु श्रीराम के दरबार में पूजा-अर्चना की।
श्री रामायण कथा सुनाते हुए वेदव्यास डा. प्रज्ञा भारती ने कहा कि रामायण में जो है वो सब हमें ग्रहण करना चाहिए। इसमें प्रभु श्रीराम ने स्वयं सम्पूर्ण मर्यादा का पालन किया और लोगों को भी इसका पालन करने की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें धर्म अर्थात कर्तव्य पालन, कर्म अर्थात कृत संकल्प हो कर्म करना, आचार अर्थात आचरण -सदाचार रखना, विचार अर्थात विचारों में शुद्धता लाना, व्यवहार अर्थात माता पिता, भाई बहन, मित्र संबंधियों से कैसा व्यवहार करना है, ये सब सिखाती है। हमें रामायण का आचरण करते भगवान की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। वर्तमान में धार्मिक शिक्षा के अभाव के कारण ही हम संयुक्त परिवार से पीछे होते जा रहे हैं। जबकि संयुक्त परिवार में प्रेम बढ़ता है। रोजाना सुबह अपने माता पिता के चरण स्पर्श करना, अपने गुरु को नमस्कार करना जैसी बातों को दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बनाएं, तभी हम कामयाब होंगे। इस दौरान उन्होंने तेरी मर्जी का मैं हूं गुलाम मेरे अलबेले राम, बोलो राम बोलो राम बोलो राम बोलो ..,भजन के गायन से भक्तिरस बिखेरा। मंदिर कमेटी की ओर से अशोक कुमार बांसल, अमन सिगला, शविदर पुरी, रविन्द्र गर्ग, अमित गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता ने आए हुए मेहमानों को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।