श्री राम के जयकारों से गूंजा शहर
मोगा : मोगा में दशहरा कमेटी द्वारा सोमवार की शाम भगवान श्री राम की विवाह की बारात की शोभा यात्रा निकाली गई। जग में सुन्दर है दो नाम चाहे कृष्ण
्र
संस, मोगा : दशहरा कमेटी द्वारा सोमवार की शाम शहर में भगवान श्री राम की बारात निकाली गई।
इस दौरान जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम., बहारो फूल बरसायो मेरे श्री राम आए हैं.., श्री राम तुम्हारे चरणों में हम आस लगाए बैठे है.., कभी राम बनके कभी शाम बनके चले आना प्रभु जी चले आना.. , राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी.., जैसे गूंजते स्वरों के बीच पुरानी दानामंडी स्थित श्री राम मंदिर से शोभायात्रा की शरुआत हुई। शहर भर में शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। झूमते नाचते राम जी के बराती भजनों की मस्ती में मस्त दिखे। चांदी के रथ पर सवार दूल्हा बने श्री राम जी के साथ गुरु वशिष्ठ ,राजा दशरथ, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन के रथों के आगे ़खुशी से नाचते नारद जी भज मन नारायण नारायण हरी हरी का गुणगान कर रहे थे। फूलो की वर्षा रंगीन आतिशबाजी का नजारा देखने योग्य था।
इस दौरान डॉ. पीएन महाजन, अग्रवाल सभा के प्रधान मंजीत कांसल, एडवोकेट राजन अग्रवाल, बलवंत राय धवन, ¨प्रस अरोड़ा, डॉ. स्वतंत्र मित्तल, डॉ. रमेश कांसल, मास्टर दर्शन कांसल, विजय ¨सगला, डॉ. अजय कांसल, डॉ. संदीप, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, भाजपा नेता राकेश भल्ला, सत्यम कालेज के चेयरमैन मनोज बांसल के अलावा अन्य हाजिर थे।
शोभा यात्रा की अध्यक्षता दशहरा कमेटी के प्रधान मोहन लाल सेठी, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, कमेटी के महासचिव ओमकार ¨सगला ,आर सी चावला, बिशम्बर दास शर्मा, संत राम गुप्ता, मोहन गोयल, मास्टर दर्शन गुप्ता, नरेश गोयल, हरी चंद टंडन ,विजय गर्ग ,रॉकी सचदेवा ,,राज बांसल ,अभिषेक ¨जदल ,विजय ¨सगला, मंजीत कांसल , बलवंतराय धवन, मक्खन लाल गोयल ,सुशिल मिड्डा ,चंद्रशेखर सूद,¨प्रस अरोड़ा,दिनेश ¨जदल,अशोक मनचंदा,विजय ¨सगला, जसवंत राय, दर्शन कांसल, वेद व्यास कांसल, के अलावा अन्य कर रहे थे ।
झांकियां व बैंड रहे आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में शक्ति बेंड,एॅम एस बेंड,शहन शाह बेंड,बेग पाइपर ,बबु सन्नी एंड पार्टी ,प्रदीप गोली एंड पार्टी ,कृष्णा क्लब ¨छदी एंड पार्टी,रमेश एंड पार्टी,बबु एंड पार्टी,अतुल शर्मा एंड पार्टी जालंधर अदि द्वारा तैयार विभिन्न झाकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का पुरानी दाना मंडी, मेन बाजार, प्रताप रोड, रेलवे रोड, चैंबर रोड, न्यू टाउन, स्टेडियम रोड, जवाहर नगर, दाना मंडी, कचहरी रोड, सर्कलर रोड के अलावा अन्य स्थानों पर गुजरने पर शहर वासियो ने स्वागत किया