प्रभु श्री राम के राज तिलक समागम में गूंजे श्री राम के जयघोष
पुरानी दानामंडी में दशहरा कमेटी की और से वीरवार की रात भगवान श्री राम के राज तिलक समागम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : पुरानी दानामंडी में दशहरा कमेटी की और से वीरवार की रात भगवान श्री राम के राज तिलक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां भजन गायक राजिदर जिदल, जतिन मुरली ने जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो जा राम बोलो राम राम राम .., चलो री मंगल गायो जी अवध में राम आये है.. जैसे भजनों का गायन किया। जैसे ही भगवान श्री राम को राज तिलक हुआ प्रभु राम की जयघोष गूंजने लगे। राज तिलक की रस्म सीनीयर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, डॉ. पीएन महाजन, सूद पेस्टीसाइज के एमडी संजीव सूद एवं समस्त सदस्यों ने किया। दशहरा कमेटी के प्रधान मोहन लाल सेठी ने इस समागम की शहर वासियों को बधाई थी। इस अवसर पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, कमेटी के महासचिव ओमकार सिगला, कैशियर आरसी चावला, बिशंबर दास शर्मा, संत राम गुप्ता, डॉ. सुरेश सिगला, विजय सिगला, हरी चंद टंडन, मोहन गोयल, मास्टर दर्शन गुप्ता, सुरजीत कैंथ, राकेश भल्ला, विजय गर्ग, रॉकी सचदेवा, मोहन लाल गोयल, विपन जिदल, अशोक मनचंदा, बलवंत राय , संजीव सूद कमल, सुरिदर बांसल, सुनील शर्मा के अलावा अन्य हाजिर थे।