खटकड़कलां में मनाएंगे शहीद भगत सिंह जन्मदिन
मोगा नौजवान भारत सभा द्वारा इस बार 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिन उनके गांव खटकड़कलां में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी नौजवान भारत सभा के प्रदेश कमेटी सदस्य कर्मजीत मानूके इलाका कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र राजेयाना ने सभा की बैठक में दी।
संवाद सहयोगी, मोगा
नौजवान भारत सभा द्वारा इस बार 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिन उनके गांव खटकड़कलां में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी नौजवान भारत सभा के प्रदेश कमेटी सदस्य कर्मजीत मानूके, इलाका कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र राजेयाना ने सभा की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी जन्मदिन समागम में शिरकत करेगी। उन्होंने मोदी सरकार की ओर से पास किए गए लोक विरोधी बिल की सख्त शब्दों में निदा की। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने मांग की है कि शहीद भगत सिंह व उसके साथियों का तूड़ी बाजार फिरोजपुर में स्थित 84 वर्ष पुराना गुप्त ठिकाना संभालकर उसको म्यूजियम व लाइब्रेरी में विकसित किया जाए।