Move to Jagran APP

मैं मोगे दी जंट्टी..पर पैरों की बढ़ी धमक

स्थानीय शहीदी पार्क में सेवा भारती की ओर से तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 10:34 PM (IST)
मैं मोगे दी जंट्टी..पर पैरों की बढ़ी धमक
मैं मोगे दी जंट्टी..पर पैरों की बढ़ी धमक

संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय शहीदी पार्क में सेवा भारती की ओर से तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सेवा भारती पंजाब के सरप्रस्त डॉ. पीएन महाजन, विजय अरोड़ा ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। समागम में सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्रों के 200 के करीब छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सभ्याचारक गीत बोलियों पर बच्चों ने गिद्दा पेश कर आनंद लिया। छात्राओं ने अलग अलग खेलों में भाग लिया। मैं मोगे दी जट्टी नच नच धरत हिला दियांगी संबंधित बोलियां डाल सबका मन मोह लिया। वहीं महोत्सव में शिक्षिकाओं ने भी गिद्दा डालकर खूब मस्ती की। सेवा भारती के अध्यक्ष सुभाष ग्रोवर ने बताया कि सेवा भारती द्वारा जिला में सात बाल संस्कार केंद्र जैसे श्री राम बाल संस्कार केंद्र, गुरु नानक देव बाल संस्कार, स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार, अम्बा प्रशाद बाल संस्कार, गुरु जी बाल संस्कार, जोगिन्दर प्रशाद बाल संस्कार, गोपाल जी बाल संस्कार, राम निवास मेमोरियल सिलाई केंद्र, शादी लाल तायल सिलाई केंद्र आदि चलाए जा रहे है। इन केंद्रों में 200 के करीब बच्चों को आठवीं तक की शिक्षा दी जाती है। सेवा, संस्कार, समृद्धि, समर्पण आदि के संस्कार देकर बड़ों से प्रेम व छोटों से प्यार करने की भावना दी जाती है। इस अवसर पर पंजाब सरपरस्त डॉ. पीएन महाजन, कैशियर विजय अरोड़ा, सचिव नवीन पुरी, सतपाल जिदल, बाल संस्कार केंद्र के प्रमुख कुलवंत सिंह राजपूत, डॉ. सुनील, डॉ. कुलतार, सुधीर पासी, प्रवीन कुमार, शशि गोयल, वेदराज तायल, राजेश सूद, मिक्की सोढ़ी के अलावा अन्य हाजिर थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.