गोवंश की सेवा करने पर समाजसेवी सोनू का सम्मान किया
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते शहर भर में हुए लॉकडाउन दौरान शहर भर में घूम रही भूखी प्यासी गायों को हरा चारा तथा पानी की सेवा 60 दिन से लगातार निभाते आ रहे प्रमुख समाज सेवी एवं धर्म रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष सोनू अरोड़ा का सम्मान किया गया।
संस, मोगा : वैश्विक महामारी के चलते शहरभर में हुए लॉकडाउन के दौरान शहरभर में घूम रही भूखी प्यासी गायों को हरा चारा तथा पानी की सेवा 60 दिन से लगातार निभाते आ रहे प्रमुख समाजसेवी एवं धर्म रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष सोनू अरोड़ा का सोमवार की सुबह कोर्ट परिसर में अरोड़ा महासभा के पंजाब उप प्रधान अश्विनी कुमार पिटू, यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रभारी संजीव नरूला, शहरी प्रधान दिनेश कटारिया ने उनको अरोड़ा महासभा का स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। संजीव नरूला ने कहा कि गाय की सेवा उत्तम सेवा है। उन्होंने बताया कि सोनू अरोड़ा ने इस कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से अपनी जान की परवाह न करते हुए लॉकडाउन आरंभ होते ही तीन पहिया वाले रेहड़े से यह सेवा आरंभ की। उसके उपरांत छोटा हाथी पर हरा चारा तथा पानी रखकर शहर के कोने-कोने में जहां भी उनको बेसहारा पशु दिखे उनके लिए हरा चारा डाला। सोनू अरोड़ा ने बेसहारा अपाहिज बीमारी से जूझ रहे पशुओं के लिए दवाई का भी प्रबंध किया और जो पशु ज्यादा बीमार थे उनको रेहड़े में डालकर गांधी रोड स्थित बाबा मोहन गिरी गोशाला में दाखिल करवाया। इस अवसर पर चीफ एडवाइजर प्रदीप नरूला, सचिव संजीव ग्रोवर,यूथ अध्यक्ष कमल सचदेवा, समाजसेवी हनी मंगा के अलावा अन्य हाजिर थे।