सावन कृपाल रुहानी मिशन ने किया पौधारोपण
सावन कृपाल रुहानी मिशन दिल्ली ब्रांच कृपाल आश्रम मोगा की कमेटी ने संत राजेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर वन महोत्सव मनाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 12:26 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 12:26 AM (IST)
संवाद सहयोगी,मोगा : सावन कृपाल रुहानी मिशन दिल्ली ब्रांच कृपाल आश्रम मोगा की कमेटी ने संत राजेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर वन महोत्सव मनाया। सचिव सुखविदर सिंह के नेतृत्व में सेवादारों ने शहीद भगत सिंह पार्क, गुरु रामदास पार्क में पौधे लगाए। इस दौरान सेवादारों ने कहा कि सावन कृपाल रुहानी मिशन द्वारा पौधारोपण की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर निर्मल सिंह मीनियां, सुखबीर सिंह, जोगिदर सिंह, शीश राम, इन्द्रजीत सिंह, सरूप सिंह, जसविदर सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें