सरकारी दफ्तरों में लगाए सैनिटाइजर स्टैंड
सरबत का भला समाजसेवी संस्था द्वारा शहर के अलग -अलग सरकारी दफ्तरों में सैनिटाइजर स्टैंड लगाने की मुहिम आरंभ की गई है।
संवाद सूत्र, बाघापुराना : सरबत का भला समाजसेवी संस्था द्वारा शहर के अलग -अलग सरकारी दफ्तरों में सैनिटाइजर स्टैंड लगाने की मुहिम आरंभ की गई है। संस्था की तरफ से डीएसपी दफ्तर में पैरों के साथ चलने वाला सैनेटाइजर स्टैंड लगाया गया है। इस मौके पर चेयरमैन अमित गोयल, प्रधान गुरप्रीत सिंह गोरा, वाइस प्रधान रणजीत सिंह मक्कड़, सचिव गुरदेव सिंह गोदारा व कैशियर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से बीते दिनों एसडीएम और तहसीलदार के दफ्तरों के अंदर भी लगाया गया था। वीरवार को बाघा पुराना के थाना और डीएसपी दफ्तर में सैनिटाइजर स्टैंड लगाए गए हैं। डीएसपी कार्यालय में स्टैंड लगाने पर डीएसपी जसबिंदर सिंह खहरा और थाना प्रमुख कुलविंदर सिंह धालीवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने संस्था के पदाधिकरियों का धन्यवाद किया।