अनंतेश्वर मंदिर में पूजन कर किया संकीर्तन
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित राजेश कुमार गौड़ व भक्तों ने गणपति पूजन नव ग्रह पूजन किया। माता के दरबार में महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की। भगवती के दरबार मां की ज्योत प्रचंड की गई।
संवाद सहयोगी, मोगा : अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित राजेश कुमार गौड़ व भक्तों ने गणपति पूजन, नव ग्रह पूजन किया। माता के दरबार में महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की। भगवती के दरबार मां की ज्योत प्रचंड की गई। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा गणपति आराधना करके सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
मीनू शर्मा,मंजू बांसल,कांता शर्मा, कीर्ति शर्मा ने तेरी जुगो-जुगो से हो रही जय जयकार गो माता मेरीए.., रंग बरसे दरबार तेरे रंग बरसे .,जैसे भजनों से भक्ति रस बिखेरा। मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान हमारे भीतर की कोमल वृतियो से परिचय कराता है हमें परम सुख की अनुभूति होने लगती हैं। माता की पूजा, उसके नाम का गुणगान हमें विद्या व सद्बुद्धि प्रदान करता है। इस अवसर पर रोहित बंसल, मोनू, संजीव शर्मा, नवीन पुरी, राम गोपाल, राजिदर शर्मा, बाबू राम, राजेश गुप्ता आदि थे।