संजय कुमार गोस्वामी बने मीडिया प्रभारी
मोगा राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के संस्थापक श्री श्री राजराजेश्वर गिरी जी महाराज एवं कृष्णा गिरी महाराज पंजाब प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संजय कुमार गोस्वामी को पंजाब मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
संवाद सहयोगी, मोगा
राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के संस्थापक श्री श्री राजराजेश्वर गिरी जी महाराज एवं कृष्णा गिरी महाराज पंजाब प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संजय कुमार गोस्वामी को पंजाब मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस बारे में कृष्ण गिरी ने बताया कि संजय कुमार गोस्वामी को सनातन धर्म उत्थान के लिए सेवाएं एवं समाज कल्याणार्थ कार्यो में सदैव अग्रणी एवं संत समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बारे में संजय कुमार गोस्वामी ने कहा कि वह उक्त जिम्मेदारी को तहेदिल से निभाएंगे। अंत में उन्होंने उक्त दोनों पदाधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया।