साहिल बंसल चेयरमैन व विक्रम सच्चर बने स्माइल इंडिया के अध्यक्ष
होटल ताज में बुधवार की शाम स्माइल इंडिया एनजीओ की विशेष बैठक साहिल बंसल व विक्रम सच्चर की अगुवाई में हुई।
संवाद सहयोगी, मोगा : होटल ताज में बुधवार की शाम स्माइल इंडिया एनजीओ की विशेष बैठक साहिल बंसल व विक्रम सच्चर की अगुवाई में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से साहिल बंसल को चेयरमैन व विक्रम सच्चर को अध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान साहिल बंसल और विक्रम सच्चर ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि स्माइल इंडिया एनजीओ मोगा की एक अग्रिम समाजसेवी संस्था है। जो पिछले 5 वर्षो से मोगा में सरकारी स्कूलों की हालत और शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने में हमेशा आगे रही है। इस दौरान हर्ष बंसल को कोषाध्यक्ष, डॉ. पुनीत बंसल को महामंत्री, सुमित बंसल को सचिव, पंकज बंसल को उपाध्यक्ष और साहिल गुप्ता को संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर हर्ष बंसल, डॉ. पुनीत बंसल, डॉ. राघव गर्ग, अभिषेक मित्तल, महेश सिघल, पुनीत गर्ग, सीए विशाल मित्तल, राजन छाबड़ा, शुभम अरोड़ा, सुमित बंसल, शिवम वशिष्ठ, डॉ. गौरव कांसल, पंकज बंसल, विकास गुप्ता, राजेश बहल, सचिन बंसल, सौरभ बंसल, स्वर्ण मित्तल, विश्व पुरी, साहिल गुप्ता, अर्शदीप हठूर व वरुण मित्तल हाजिर रहे।