रोटरी डांडिया महा उत्सव आज
रोटरी क्लब मोगा द्वारा रोटरी डांडिया महा उत्सव छह अक्टूबर को स्वामी वेदांतानंद पार्क में करवाया जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समागम स्थल को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, मोगा : रोटरी क्लब मोगा द्वारा रोटरी डांडिया महा उत्सव छह अक्टूबर को स्वामी वेदांतानंद पार्क में करवाया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समागम स्थल को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।
उत्सव में डांडिया ग्रुप द्वारा डांडिया के माध्यम से रास नृत्य पेश किये जाएंगे। क्लब के चेयरमैन विजय मदान, अध्यक्ष गुरजीत सिंह, सचिव प्रमोद बब्बर, कैशियर अशोक बाबा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विनोद गर्ग ने बताया कि रोटरी डांडिया महोत्सव स्वामी वेदांतानंद पार्क गीता भवन चौक में छह अक्टूबर को सायं 6 से लेकर रात्रि 10 बजे तक करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुजराती परंपरा अनुसार मिस जिया डांडिया डांस ग्रुप चंडीगढ़ द्वारा डांडिया नृत्य पेश किया जाएगा। समागम के दौरान हलका विधायक डॉ. हरजोत कमल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल, मेयर अक्षित जैन, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, ब्लूमिग बड्स स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी, ग्रेट पंजाब प्रिटर के एमडी नवीन सिगला, संदीप गर्ग, पारस के एमडी विनय बुद्धि राजा, डॉ. संजीव मित्तल डांडिया ड्रेस में सजे कपल को बेस्ट अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगे।