विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मोगा में सड़क हादसा, कैंटर से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:06 PM (IST)

मोगा-बाघापुराना रोड पर सिंघावाला गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

कैंटर से टकराई बाइक, बाघापुराना के दो युवकों की दर्दनाक मौत।

कैंटर से टकराई बाइक, बाघापुराना के दो युवकों की दर्दनाक मौत।

HighLights

  1. मोगा-बाघापुराना रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ

  2. मोटरसाइकिल कैंटर से टकराने से दो युवकों की मौ

  3. मृतकों की पहचान कृष्ण सिंह और सुखजिंदर सिंह के रूप में

राजकुमार राजू, मोगा। मोगा-बाघापुराना रोड पर गांव सिंघावाला के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ, जब बाघापुराना से मोगा की ओर आ रही मोटरसाइकिल आगे जा रहे कैंटर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तथा सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) को दी। सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। एसएसएफ टीम ने घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र बिंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह पुत्र शिवराज सिंह, दोनों निवासी बाघापुराना, के रूप में हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का जायजा लिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मोटरसाइकिल कैंटर से किन परिस्थितियों में टकराई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर बाघापुराना से मोगा की तरफ आ रहे थे। सिंघावाला के पास उनकी बाइक आगे चल रहे कैंटर के पीछे जा भिड़ी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों युवकों की मौत की खबर बाघापुराना पहुंचने पर परिवारों में मातम छा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।